Get App

PNB ने डेबिट कार्ड पर घटाई ATM से कैश निकालने की लिमिट, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नियम

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने डेबिट कार्ड पर ATM से रोजाना कैश निकालने की लिमिट कम करने का फैसला किया है। बैंक के मुताबिक नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इस बदलाव का असर केवल कुछ खास डेबिट कार्ड वेरिएंट पर पड़ेगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 05, 2026 पर 6:44 PM
PNB ने डेबिट कार्ड पर घटाई ATM से कैश निकालने की लिमिट, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नियम
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने कुछ डेबिट कार्ड पर ATM से रोजाना कैश निकालने की लिमिट कम करने का फैसला किया है।

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने  डेबिट कार्ड पर ATM से रोजाना कैश निकालने की लिमिट कम करने का फैसला किया है। बैंक के मुताबिक नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इस बदलाव का असर केवल कुछ खास डेबिट कार्ड वेरिएंट पर पड़ेगा, जबकि बाकी कार्डों की लिमिट पहले जैसी ही रहेगी। बैंक ने कहा है कि यह फैसला ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने, जोखिम को कम करने और डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। इसके तहत कुछ कार्डों पर रोजाना कैश निकालने की लिमिट 50 प्रतिशत तक घटा दी गई है।

किन कार्डों पर लिमिट 1 लाख से घटाकर 50 हजार हुई

PNB ने कई डेबिट कार्ड पर ATM से रोजाना कैश निकालने की लिमिट 1 लाख रुपये से घटाकर 50,000 रुपये कर दी है। इनमें नीचे बताए कार्ड शामिल हैं।

रुपे NCMC प्लेटिनम डोमेस्टिक डेबिट कार्ड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें