Get App

रणबीर-आलिया का ₹250 करोड़ का ड्रीम होम बनकर हुआ तैयार, देखिए पहली झलक

Ranbir-Alia New Home: यह घर मूल रूप से रणबीर के दादा-दादी, राज कपूर और कृष्णा राज कपूर का निवास था, जिसे बाद में 1980 में उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर को दे दिया गया था। उनकी विरासत को संभालते हुए अब, रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ इसी खास घर में रहने को तैयार हैं

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 24, 2025 पर 11:03 PM
रणबीर-आलिया का ₹250 करोड़ का ड्रीम होम बनकर हुआ तैयार, देखिए पहली झलक
जानकारी के मुताबिक, इस घर का नाम 'कृष्णा राज कपूर' के नाम पर रखा गया है

Ranbir and Alia Home: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया घर बनकर तैयार हो गया है। कपूर परिवार की पुरानी विरासत को संजोए उनका ₹250 करोड़ का सपनों का घर आखिरकार रेडी हो गया है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इस शानदार छह-मंजिला बंगले की पहली झलक देखने को मिली है। आपको बता दें कि यह घर कपूर फैमिली के हिस्ट्री का एक अहम हिस्सा है।

यह घर मूल रूप से रणबीर के दादा-दादी, राज कपूर और कृष्णा राज कपूर का निवास था, जिसे बाद में 1980 में उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर को दे दिया गया था। उनकी विरासत को संभालते हुए अब, रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ इसी खास घर में रहने को तैयार हैं। माना जा रहा है कि इस घर का नाम 'कृष्णा राज कपूर' के नाम पर रखा गया है और इसे राहा के नाम पर रजिस्टर्ड भी किया जा सकता है।

कैसा है रणबीर-आलिया के सपनों का घर?

यह घर सादगी के साथ भव्यता का एक जबरदस्त मिश्रण है। इसकी बाहरी दीवारें हल्के ग्रे रंग की है। हर बालकनी पर हरे-भरे पौधे लगे हुए है, जो इसमें जीवंत बनाते हैं। अंदर ऊंची छतों और झूमर की हल्की रोशनी से घर बेहद शानदार दिखता है। रणबीर, आलिया और नीतू कपूर अक्सर इसके कंस्ट्रक्शन के दौरान देखने के लिए आते थे, जिससे पता चलता है कि यह घर उनके लिए कितना मायने रखता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें