RBI Big Announcement: केंद्रीय बैंक आरबीआई ने रेपो रेट के साथ एक और बड़ा ऐलान किया है। आरबीआई ने आम लोगों को फर्जीवाड़ के मामले को लेकर बड़ी राहत का ऐलान किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ऐलान किया कि फर्जी ट्रांजैक्शन से हुए घाटे की भरपाई के लिए ₹25 हजार तक का मुआवजा देने के लिए एक फ्रेमवर्क लाया जा रहा है। आरबीआई गवर्नर का कहना है कि धोखाधड़ी से प्रभावित ग्राहकों को ₹25,000 तक या कुल राशि का 85% तक मुआवजा दिया जाएगा, बशर्ते लेनदेन दुर्भावनापूर्ण न हो। इसके साथ ही RBI ने पेमेंट सेफ्टी बढ़ाने के लिए एक डिस्कशन पेपर पब्लिश करने की भी बात कही है जिसमें ट्रांजेक्शन लिमिट और सीनियर सिटिजन जैसी कुछ कैटेगरी के यूजर्स के लिए एक्स्ट्रा ऑथेंटिकेशन जैसे तरीके शामिल हो सकते हैं।
