अब स्मॉल फाइनेंस बैंक भी यूपीआई फैसिलिटी पर क्रेडिट ऑफर कर सकेंगे। अभी तक सिर्फ शिड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों को यूपीआई फैसिलिटी पर क्रेडिट ऑफर करने की इजाजत थी। आरबीआई ने 6 दिसंबर को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में इसका ऐलान किया। आरबीआई के इस फैसले से यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आसानी से लोन उपलब्ध होगा।
