Gold Loan Rules: अगर आप या आपके जानने वाले कभी जरूरत पड़ने पर सोने के बदले लोन लेते हैं, तो आपके लिए एक अहम खबर है। रिजर्व बैंक ने गोल्ड लोन से जुड़े कुछ नए नियम बनाए हैं, लेकिन इन पर अब वित्त मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं। मंत्रालय को लगता है कि ये नए नियम छोटे कर्ज लेने वालों, खासकर गांवों और गरीब तबकों के लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। इसी वजह से मंत्रालय ने RBI से कहा है कि इन गाइडलाइंस को लागू करने में और समय दिया जाए और छोटे लोन लेने वालों को कुछ राहत भी दी जाए।
