RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल ही में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद देश के कई प्रमुख सरकारी बैंकों ने अपने लोन पर ब्याज दरों में कमी की घोषणा की है। यह इस साल लगातार दूसरी बार है जब RBI ने रेपो रेट घटाया है। इस कदम के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी एक्सटर्नल बेंचमार्क-लिंक्ड लेंडिंग रेट (EBLR) या RLLR में रिवीजन किया है।
