दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 2020 में कोविड की शुरुआत के बाद इंटरेस्ट रेट्स घटाए थे। 2022 में इनफ्लेशन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। केंद्रीय बैंकों ने इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाने शुरू किए। अब इनफ्लेशन 2022 के अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गया है। हालांकि, यह अब भी कई केंद्रीय बैंकों के टारगेट से ज्यादा है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व इनफ्लेशन का टारगेट 2 फीसदी रखा है। वहां इनफ्लेशन 3 फीसदी से ज्यादा है। इंडिया में आरबीआई ने रिटेल इनफ्लेशन का टारगेट 4 फीसदी रखा है। मार्च 2024 में यह 4.85 फीसदी था।
