Reliance Jio की तरफ से कई तरह के प्लान पेश किए जाते हैं। अगर आप Jio के प्री-पेड यूजर्स हैं, तो आज हम आज आपको Jio के एक खास प्री-पेड रिचार्ज के बारे में बता रहे हैं। यह प्लान तो काफी पुराना है लेकिन किफायती है। कंपनी ने इसे साल 2021 में टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद पेश किया था। यह 719 रुपये का प्लान है। इसकी वैलिडिटी 84 दिन की है। अगर इसे महीने के हिसाब से कैलकुलेशन करें तो हर महीने करीब 240 रुपये खर्च होंगे। Jio का यह प्लान ग्राहकों के लिए उसकी वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप (MyJio) के जरिए हासिल कर सकते हैं।
