Reliance Jio Plan: रिलायंस जियो (Jio) अपनी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 23 दिन, 28 दिन, 30 दिन, 3 महीने, 365 दिनों के प्लान ग्राहकों के लिए लाता रहता है। जियो की लंबी वैलिडिटी प्लान में एक 336 दिनों का प्लान भी है, जिसमें ग्राहकों को करीब 11 महीने 6 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जियों ग्राहकों को 11 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल, डेटा प्लान और फ्री SMS की सर्विस भी देता है। अगर आप भी ज्यादा समय की वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो ये 336 दिन का प्लान आपके काम आ सकता है।
