Reliance Jio Diwali Dhamaka Offer: रिलायंस जियो ने अपने JioAirFiber ग्राहकों के लिए दिवाली धमाका (Diwali Dhamaka) ऑफर की घोषणा की है। दिवाली धमाका ऑफर के तहत नए और मौजूदा ग्राहकों को एक साल की मुफ्त सब्सक्रिप्शन का मौका मिलेगा। यह ऑफर Reliance Digital स्टोर्स पर खरीदारी करने या एक विशेष रिचार्ज प्लान लेने पर ही मिलेगा।
नए JioAirFiber ग्राहक एक साल की मुफ्त सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।
स्पेशल दिवाली प्लान: 2,222 रुपये की कीमत वाले तीन महीने के दिवाली प्लान के साथ एक नया JioAirFiber कनेक्शन लें सकते हैं।
मौजूदा ग्राहकों के लिए ऑफर:
मौजूदा JioAirFiber ग्राहकों को भी 2,222 रुपये के तीन महीने के स्पेशल दिवाली प्लान पर एक साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिल सकता है।
कूपन रिडेम्प्शन और वैलिडिटी:
सफल रिचार्ज या नए कनेक्शन के बाद, ग्राहकों को हर महीने उनके सक्रिय प्लान की कीमत के बराबर 12 कूपन मिलेंगे। ये कूपन नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 तक मान्य होंगे और इन्हें Reliance Digital, MyJio, JioPoint, या JioMart Digital स्टोर्स पर 15,000 रुपये से अधिक की इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदारी पर 30 दिनों के भीतर रिडीम किया जा सकता है। Reliance Jio ने हाल ही में अपनी आठवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में स्पेशल रिचार्ज प्लान्स पेश किए थे, जिनमें Zomato Gold, OTT सब्सक्रिप्शन और ई-कॉमर्स वाउचर्स शामिल थे। ये ऑफर 8 सितंबर तक लागू थे, और 899 रुपये और 999 रुपये के तिमाही रिचार्ज प्लान्स के साथ उपलब्ध थे।