जियो के 2 जबरदस्त प्लान, 200 रुपये से कम में मिलता है 34GB डेटा, SMS और कॉल सब फ्री

Reliance Jio Plan: टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते प्लान के लिए जानी जाती है। जियो के कई ऐसे प्लान हैं जो 200 रुपये से भी कम कीमत के हैं। यहां आपको 200 रुपये से कम कीमत वाले 2 प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल, फ्री अनलिमिटेड डेटा और OTT प्लेटफॉर्म के फायदे मिलते हैं

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 7:48 PM
Story continues below Advertisement
रिलायंस जियो के 179 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है

Reliance Jio Plan: टेलिकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते प्लान के लिए जानी जाती है। जियो के कई ऐसे प्लान हैं जो 200 रुपये से भी कम कीमत के हैं। यहां आपको 200 रुपये से कम कीमत वाले 2 प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल, फ्री अनलिमिटेड डेटा और OTT प्लेटफॉर्म के फायदे मिलते हैं। जियो के ये दो प्लान 179 रुपये और 199 रुपये के हैं। 199 रुपये के प्लान में आपको 179 रुपये के प्लान की तुलना में 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान्स के फायदों के बारे में..

रिलायंस जियो 179 रुपये का प्लान (Reliance Jio 179 Prepaid plan)

रिलायंस जियो के 179 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है। इसमें जियो यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिलता है। यानी, यूजर्स को 24GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में हर दिन यूजर्स को 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में जियो ऐप्स JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।


रिलायंस जियो 199 रुपये का प्लान (Reliance Jio 199 Prepaid plan)

रिलायंस जियो के 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 23 दिनों की है। इसमें भी जियो यूजर्स को रोजाना 1.5 GB डेटा यानी 34.5GB डेटा मिलता है। यूजर्स को प्लान में हर दिन 100 SMS भेजने की सर्विस मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में जियो ऐप्स JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को मिलता है।

Stock Market में गिरावट के बीच इन शेयरों पर लगाएं दांव, एक्सपर्ट्स को 32% तक मुनाफे की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।