Republic Day Long Weekend: इंडिया में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये ऑफबीट डेस्टिनेशन, मजे में बीतेगी 4 दिन की छुट्टी
Republic Day Long Weekend: क्या आप भी 26 जनवरी वाले लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं। आपको कुछ ऐसे ही ऑफबीट ऑप्शन बता रहे हैं, जहां आप बैग पैक करके निकल सकते हैं। अब ट्रैवलर्स सिर्फ लग्जरी तक सीमित नहीं रहा
Republic Day Long Weekend: क्या आप भी 26 जनवरी वाले लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं।
Republic Day Long Weekend: क्या आप भी 26 जनवरी वाले लॉन्ग वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं। आपको कुछ ऐसे ही ऑफबीट ऑप्शन बता रहे हैं, जहां आप बैग पैक करके निकल सकते हैं। अब ट्रैवलर्स सिर्फ लग्जरी तक सीमित नहीं रहा। लोग ऐसी जगह तलाश रहे हैं, जहां सुकून मिले, प्रकृति की गोद मिले और ठहरने का अनुभव कुछ मायने रखता हो। रिपब्लिक डे का लॉन्ग वीकेंड ऐसे ही सोच-समझकर घूमने वालों के लिए एक अच्छा मौका है। अगर आप भी 26 जनवरी वाले वीकेंड पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, यहां आपको ऐसे ही ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं।
गुवाहाटी, असम -शहर और प्रकृति का बैलेंस
गुवाहाटी पूर्वोत्तर भारत का एंट्री प्वाइंट है। यहां ब्रह्मपुत्र नदी, हरियाली और पहाड़ों का सुंदर मेल देखने को मिलता है। सुबह की हल्की धुंध और नदी किनारे की सैर मन को शांति देती है। शहर सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा है। आसपास के चाय बागान और हिल स्टेशन छोटी यात्राओं के लिए बेहतर विकल्प हैं। यहां हेरिटेज होम, रिसॉर्ट और छोटे बुटीक स्टे मिलते हैं, जो असम की पहचान को दर्शाते हैं।
सासन गिर - जंगल के बीच सुकून भरा अनुभव
सासन गिर के पास आम के बाग में बसा वुड्स एट सासन एक शांत और प्रकृति से जुड़ा रिट्रीट है। यह भारत के पहले सस्टेनेबल और वेलनेस आधारित स्टे में गिना जाता है। यहां दिन की शुरुआत जंगल के नजारों से होती है। मेहमान नेचर वॉक, फार्मिंग एक्टिविटी और स्लो ट्रैवल एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं। योग, आयुर्वेद, मेडिटेशन और साउंड हीलिंग जैसी सुविधाएं इसे खास बनाती हैं। यह जगह शहर के शोर से दूर खुद से जुड़ने का मौका देती है।
चंदेलाव गढ़, राजस्थान - विरासत के साथ जिम्मेदारी
जोधपुर के पास स्थित चंदेलाव गांव में बना चंदेलाव गढ़ होटल सिर्फ एक हेरिटेज स्टे नहीं है। यह सामाजिक जिम्मेदारी का भी उदाहरण है। यहां पारंपरिक राजस्थानी वास्तुकला, लोक कला और अपनापन देखने को मिलता है। होटल महिलाओं के लिए रोजगार, ग्रामीण शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कामों से जुड़ा है। यहां रुकने वाले मेहमान गांव की जिंदगी को करीब से देख सकते हैं। यह स्टे उन लोगों के लिए है जो संस्कृति और समाज से जुड़ाव चाहते हैं।
सिरमौर, हिमाचल - भीड़ से दूर पहाड़ी सुकून
हिमाचल के कम चर्चित इलाके सिरमौर में स्थित राजमान सिंह इको रिसॉर्ट शांति पसंद लोगों के लिए है। चारों तरफ हरियाली, साफ हवा और शांत माहौल मिलता है। यह रिसॉर्ट पर्यावरण के अनुकूल तरीके से बनाया गया है। यहां घूमना, चुपचाप बैठना और प्रकृति के साथ वक्त बिताना ही सबसे बड़ा एक्सपीरियंस है। यह जगह रिपब्लिक डे वीकेंड पर भीड़ से दूर रहने का अच्छा विकल्प है।
कसौली - पहाड़ों के बीच हेरिटेज का अहसास
कसौली में स्थित 80 साल पुराना हेरिटेज एस्टेट सादगी और गर्मजोशी का अनुभव देता है। यहां की लकड़ी की कारीगरी और पहाड़ी नज़ारे खास हैं। रिपब्लिक डे पर मेहमानों का स्वागत तिरंगे के छोटे प्रतीकों के साथ किया जाता है। फार्म-टू-टेबल खाना, हल्की सैर और शांत माहौल इस स्टे को खास बनाते हैं।
नग्गर, हिमाचल - सर्दियों की शांत छुट्टी
नग्गर के सेब के बागानों के बीच स्थित यह छोटा सा कॉटेज सर्दियों में बेहद सुंदर लगता है। यहां बर्फ से ढके पेड़, जंगल की ओर खुलती बालकनी और आरामदायक माहौल मिलता है। रिपब्लिक डे पर झंडा फहराने की छोटी सी रस्म होती है। इसके बाद मेहमान प्रकृति के बीच सादा और सुकून भरा समय बिता सकते हैं।
शहर के बीच विरासत का रंग
शहर के पुराने हिस्से में बना यह हेरिटेज स्टे रंगों और कला से जुड़ा है। हर कमरा अलग कला शैली से प्रेरित है। रिपब्लिक डे पर यहां भी तिरंगे की हल्की झलक मिलती है। यह जगह इतिहास, कला और आधुनिक आराम का बैलेंस दिखाती है।