Get App

बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की रकम, जानिए क्या है पीएम से जुड़ी समिति का सुझाव

साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2021 पर 1:17 AM
बढ़ सकती है रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की रकम, जानिए क्या है पीएम से जुड़ी समिति का सुझाव

नौकरी करने वालों के लिए जल्द ही खुशखबरी का ऐलान किया जा सकता है। पीएम की आर्थिक सलाकार समिति (EAC) ने सुझाव दिया है कि देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाई जानी चाहिए।

इसके साथ ही पीएम की आर्थिक सलाहकार समिति ने कहा है कि देश में रिटायरमेंट एज बढ़ाने के साथ ही यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम शुरू किया जाना चाहिए। EAC के मुताबिक इसके तहत हर महीने कम से कम 2000 रुपये बतौर पेंशन दिया जाना चाहिए। आर्थिक सलाहकार समिति ने देश में सीनियर सिटीजन के लिए बेहतर व्यवस्था मुहैया कराने की वकालत की है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कामकाजी उम्र की आबादी को बढ़ाने के लिए भी रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने की जरूरत है। इसके साथ ही 50 साल से ऊपर के व्यक्तियों के स्किल डेवलपमेंट की बात भी कही गई है।

साल 2050 तक 32 करोड़ हो जाएंगे सीनियर सिटीजन

वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्टस 2019 के मुताबिक साल 2050 तक भारत में करीब 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे। यह देश की आबादी का करीब 19.5 फीसदी होगा। साल 2019 में भारत की आबादी का करीब 10 फीसदी या 14 करोड़ लोग सीनियर सिटीजन की कैटेगरी में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें