Get App

Retirement Trend: मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों को छोड़ रहे हैं लोग! ये छोटे शहर रिटायरमेंट के लिए बने पहली पसंद, आखिर क्यों?

Retirement Trend: भारत में रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को लेकर सोच तेजी से बदल रही है। पहले जहां लोग बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में बसने का सपना देखते थे, लेकिन अब ये ट्रेंड बदल रहा है। जानिये क्यों..

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 2:47 PM
Retirement Trend: मुंबई, दिल्ली जैसे बड़े शहरों को छोड़ रहे हैं लोग! ये छोटे शहर रिटायरमेंट के लिए बने पहली पसंद, आखिर क्यों?
Retirement Trend: भारत में रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को लेकर सोच तेजी से बदल रही है।

Retirement Trend: भारत में रिटायरमेंट के बाद की लाइफ को लेकर सोच तेजी से बदल रही है। पहले जहां लोग बड़े शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में बसने का सपना देखते थे, लेकिन अब ये ट्रेड बदल रहा है। अब रिटायरमेंट के लिए छोटे शांत, कम महंगे, ट्रैफिक और पॉल्यूशन फ्री शहरों को चुन रहे हैं। एक ऐसी ही कहानी इंटरनेशनल NGO में काम करने वाली ज्योत्सना शर्मा की जिन्होंने रिटायरमेंट के लिए देहरादून को चुना। उनका पहले ही दिल्ली में घर है लेकिन रिटायरमेंट के बाद वह एक शांत, ट्रैफिक से दूर, कम पॉल्युटेड जगह में रहना चाहती हैं। यही कारण रहा कि उन्होंने देहरादून की प्रॉपर्टी में निवेश किया।

छोटे शहर बन रहे रिटायरमेंट के लिए पहली पसंद

देहरादून, इंदौर, चंडीगढ़, मैसूर और भुवनेश्वर जैसे शहर अब रिटायरमेंट के लिए पसंदीदा बनते जा रहे हैं। इन शहरों में जीवन की रफ्तार धीमी है, खर्च कम है और मौसम साफ है। यही कारण है कि मध्यम वर्ग और सीनियर सिटीजन इन जगहों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

रियल एस्टेट रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े शहरों में घर खरीदना या किराए पर लेना काफी महंगा हो गया है। कई जगह 3BHK फ्लैट की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। वहीं, छोटे शहरों में 30 लाख से 1.5 करोड़ रुपये के बीच अच्छे घर मिल जाते हैं, जो बजट के लिहाज से ज्यादा बेहतर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें