Sahara Refund Portal: सहारा की सहकारी समितियों में जिन्होंने भी पैसा लगाया था, अब वह पैसा वापिस पाने का समय आ गया है। केंद्र सरकार ने सहारा सहकारी समितियों में पैसा लगाने वाले जमाकर्ताओं के लिए पोर्टल लॉन्च कर दिया है। यहां वह क्लेम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सहारा की स्कीमों में करोड़ों की संख्या में निवेशकों ने अपनी गाढ़ी कमाई निवेश की थी।
