Sawan Shivratri 2025: बुधवार 23 जुलाई को यूपी-MP के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल, चेक करें लिस्ट

Sawan Shivratri 2025: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। साल 2025 में यह शुभ महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। इस बार शिवरात्रि की तारीख को लेकर थोड़ी उलझन थी, लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 बुधवार को मनाई जाएगी।यहां आपको बता रहे हैं कि 23 जुलाई को क्या बंद रहने वाला है।

अपडेटेड Jul 21, 2025 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
Kanwar Yatra 2025: कावड़ यात्रा के कारण स्कूल यूपी में बंद रहने वाले हैं।

Sawan Shivratri 2025: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन समय माना जाता है। साल 2025 में यह शुभ महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगा। पूरे महीने में खासकर सोमवार और सावन शिवरात्रि का अत्यधिक धार्मिक महत्व होता है। इस बार शिवरात्रि की तारीख को लेकर थोड़ी उलझन थी, लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि सावन शिवरात्रि 23 जुलाई 2025 बुधवार को मनाई जाएगी। यहां आपको बता रहे हैं कि 23 जुलाई को क्या बंद रहने वाला है।

शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ती है भारी भीड़

सावन शिवरात्रि के दिन उत्तर भारत के मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ होती है। शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल और बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है। कांवड़ यात्रा इस दिन अपने चरम पर होती है। हजारों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार, गंगोत्री और अन्य तीर्थों से जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए अपने-अपने एरिया के शिव मंदिरों तक पहुंचते हैं। इस यात्रा के चलते कई शहरों में ट्रैफिक बाधित हो जाता है, जिससे स्कूलों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।


स्कूलों की है छुट्टी?

शिवरात्रि के दिन मंदिरों में भीड़ और कांवड़ यात्रा के कारण कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसका मकसद बच्चों की सुरक्षा और कांवडियों के आने-जाने को आसान बनाने के लिए किया जाता है। खासकर उन इलाकों में जहां सड़कों से कांवड़िए गुजरते हैं या मंदिरों में भीड़ ज्यादा होती है। सरकार एहतियातन छुट्टी की घोषणा कर देता है।

इन जिलों में हो चुका स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में 23 जुलाई को स्कूल बंद रहेंगे। उज्जैन, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बदायूं, हरिद्वार, सहारनपुर, गाजियाबाद के कई प्राइवेट स्कूलों ने भी पहले ही पेरेंट्स को नोटिस जारी कर छुट्टी की जानकारी दे दी है। जहां छुट्टी को लेकर स्थिति साफ नहीं है, वहां छात्रों और पेरेंट्स स्कूल जाने से पहले जानकारी जरूर कन्फर्म कर लें।

क्यों है सावन शिवरात्रि इतनी खास?

पौराणिक मान्यता के अनुसार यही वह दिन है जब भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिवभक्त व्रत रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और रात जागरण में भाग लेते हैं। मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन का आयोजन होता है। महिलाएं परिवार की सुख-शांति के लिए उपवास करती हैं, जबकि युवा शिव से अच्छे जीवनसाथी की प्रार्थना करते हैं।

कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि को देखते हुए विभिन्न जिलों में प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। कई जगहों पर रूट डायवर्जन, अस्थायी पार्किंग, पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है ताकि शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Escrow Account: रिस्की डील है? जानिए खरीदने और बेचने वाले को कैसे भरोसा देता है एस्क्रो अकाउंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।