भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई एफडी योजना शुरू की है, जिसका नाम एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट एफडी (SBI Amrit Kalash Deposit FD) है। इस योजना की खासियत है कि इसमें ग्राहकों को सिर्फ 400 दिनों की एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। एसबीआई इस योजना पर 7.60 फीसदी का ब्याज सीनियर सिटीजन को दे रहा है। वहीं, आम ग्राहक को इस पर 7.10 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। एसबीआई अमृत कलश डिपॉजिट के तहत कम समय में अच्छा ब्याज ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। इस एफडी का लाभ लेने के लिए ग्राहकों के पास 31 मार्च 2023 तक का समय है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को इस बात की जानकारी दी है। बैंक ने अपने ट्विट में लिखा है कि आकर्षक ब्याज दरों, 400 दिनों की समय में अमृत कलश डिपॉजिट योजना का लाभ उठाएं।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बीते साल मई 2022 से लेकर अब तक RBI ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। इसके बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। एसबीआई ने भी ज्यादातर एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार ये नई दरें 15 फरवरी से लागू हैं।
एसबीआई की एफडी पर ब्याज दरें
7 दिन से 10 साल के बीच की SBI की FD पर आम ग्राहकों को 3% से 7.1% ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को इन सभी एफडी पर 50 आधार अंक (BPS) बेसिस प्वाइंट का एक्स्ट्रा ब्याज मिलता है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हो चुकी है। यही नहीं बैंक 400 दिनों की एफडी अमृत कलश पर आम जनता को 7.1 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
180 दिन से 210 दिन - 5.25%
211 दिन से 1 साल से कम - 5.75%
1 साल से 2 साल से कम - 6.8%
400 दिन (अमृत कलश एफडी स्कीम) -7.10%
2 साल से 3 साल से कम - 7.00%
3 साल से 5 साल से कम - 6.5%
5 साल और 10 साल तक - 6.5%