SBI की इस योजना में मिल रहा है 7.6% का ब्याज, सिर्फ 400 दिन के लिए जमा होगा पैसा

SBI Amrit Kalash Yojna: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक नई लिमिटेड पीरियड की जमा योजना अमृत कलश शुरू की है। एसबीआई की इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 7.6% और आम लोगों को 7.1% का ब्याज मिल रहा है। एसबीआई कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस योजना पर 1% का अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा

अपडेटेड Feb 18, 2023 पर 5:47 PM
SBI अमृत कलश एफडी योजना 400 दिनों की योजना है।

SBI Amrit Kalash Yojna: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एक नई लिमिटेड पीरियड की जमा योजना अमृत कलश शुरू की है। एसबीआई की इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 7.6% और आम लोगों को 7.1% का ब्याज मिल रहा है। एसबीआई कर्मचारियों और पेंशनर्स को इस योजना पर 1% का अतिरिक्त ब्याज भी मिलेगा। हाल के महीनों में कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। कई बैंक ग्राहकों को 9% का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में बढ़ते कंपिटिशन को देखते हुए एसबीआई भी 7.6 फीसदी की दर वाली एफडी योजना लेकर आया हुआ है। अमृत कलश एफडी योजना 400 दिनों की योजना है।

अमृत कलश एफडी जमा योजना

अमृत कलश एफडी योजना के तहत 400 दिनों के लिए पैसा जमा किया जाता है।


अमृत कलश एफडी जमा योजना – अप्लाई करने की अंतिम तिथि

यह योजना 15 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 के बीच मिल रही है। इसलिए, इस योजना में आवदेन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है।

अमृत कलश एफडी जमा योजना - ब्याज दर

अमृत कलश एफडी जमा योजना पर ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.6% और अन्य के लिए 7.1% है। बैंक ने कहा कि एसबीआई के वरिष्ठ नागरिक, कर्मचारी और कर्मचारी पेंशनभोगियों अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

आवेदन कैसे करें?

आप SBI शाखा, SBI इंटरनेट बैंकिंग या SBI YONO ऐप के माध्यम से अमृत कलश जमा योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

किसे आवेदन करना चाहिए?

अमृत कलश एफडी लगभग 1 साल तक की कम समय के लिए निवेश का विकल्प ढूंढ रहे लोगों के ले बेस्ट है। SBI की अमृत कलश योजना पर दी जाने वाली ब्याज दर डाकघर की 1 साल की जमा योजना से बेहतर है।

अमृत कलश से आप कितना ब्याज कमा सकते हैं?

अमृत कलश योजना की अवधि 400 दिन है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 1 लाख रुपये की जमा पर लगभग 8600 रुपये का ब्याज मिलता है। आम लोगों को 1 लाख रुपये जमा करने पर 400 दिनों में ब्याज के रूप में 8017 रुपये मिलेंगे।

Adani Group की दो कंपनियों के लिए अच्छी खबर, NSE के इन इंडेक्सो में 31 मार्च से मिलेगी जगह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।