Get App

अगर आप भी हैं SBI या BOB के ग्राहक, तो 11 दिन में जरूर निपटा लें ये काम, वरना बाद में होगी परेशानी

SBI: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों को 30 सितंबर तक बैंक से जुड़ा अहम काम पूरा करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2023 पर 5:34 PM
अगर आप भी हैं SBI या BOB के ग्राहक, तो 11 दिन में जरूर निपटा लें ये काम, वरना बाद में होगी परेशानी
SBI या बैंक ऑफ बड़ौदा की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें।

SBI: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों को 30 सितंबर तक बैंक से जुड़ा अहम काम पूरा करना है। अगर आपका भी एसबीआई या बैंक ऑफ बड़ौदा में बैंक लॉकर है तो आपको भी बैंक की तरफ से SMS आ रहे होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 30 सितंबर तक पूरा करना है। अगर आपका भी SBI या बैंक ऑफ बड़ौदा की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

SBI और BOB ने ग्राहकों को दिया निर्देश – 30 सितंबर तक जरूर निपटा लें ये काम

एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक बैंक ने ग्राहक के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। इस नए बैंक लॉकर कॉन्ट्रेक्ट पर लॉकर लेने वाले ग्राहकों को साइन करना जरूरी है। बैंक अपने ग्राहकों को SMS और ईमेल के जरिये भी बैंक जानें के लिए बोल रहा है। वह अपनी ब्रांच जिसमें बैंक लॉकर हैं, वहां जरूर जाएं और अपने नए एग्रीमेंट पर साइन कर दें।

31 दिसंबर तक सभी बैंकों को पूरा करना है ये काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें