Fixed Deposit: देश के 2 बड़े सरकारी बैंक SBI और PNB तीन साल की एफडी पर दे रहे हैं बेस्ट इंटरेस्ट, चेक करें रेट

Fixed Deposit SBI vs PNB: एफडी में निवेश करने के लिए ज्यादातर लोग सरकारी बैंक पर भरोसा ज्यादा करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश सेफ रहता है और तेय इंटरेस्ठ मिलता है। भारत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देश के बड़े बैंकों की गिनती में शामिल है

अपडेटेड Nov 21, 2024 पर 11:20 AM
Story continues below Advertisement
Fixed Deposit SBI vs PNB: एफडी में निवेश करने के लिए ज्यादातर लोग सरकारी बैंक पर भरोसा ज्यादा करते हैं।

Fixed Deposit SBI vs PNB: एफडी में निवेश करने के लिए ज्यादातर लोग सरकारी बैंक पर भरोसा ज्यादा करते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश सेफ रहता है और तेय इंटरेस्ठ मिलता है। भारत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) देश के बड़े बैंकों की गिनती में शामिल है। वह अपनी सर्विस और सभी राज्यों और शहरों में पहुंच के लिए जाने जाते हैं। यहां आपको दोनों बैंकों की तीन साल की एफडी योजनाओं के ब्याज दरों की तुलना कर रहे हैं। ताकि, आप अपने फाइनेंशियल टारगेट को सही एफडी का चुनाव कर पूरा कर सकें।

SBI और PNB FD की ब्याज दरें (2024 के अनुसार)

SBI FD ब्याज दरें (3 साल से 5 साल तक की एफडी पर ब्याज)


सामान्य नागरिकों के लिए: 6.75%

सीनियर सिटीजन के लिए: 7.25%

PNB FD ब्याज दरें (2 साल से 3 साल तक के पीरियड पर)

सामान्य नागरिकों के लिए: 7%

सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50%

सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से अधिक): 7.80%

न्यूनतम निवेश का अमाउंट

दोनों बैंकों में एफडी खोलने के लिए न्यूनतम निवेश अमाउंट 1,000 रुपये है।

कौन सा बैंक ब्याज के मामले में है SBI या PNB?

PNB की एफडी योजनाएं SBI के मुकाबले थोड़ी अधिक ब्याज दर देती हैं। सामान्य नागरिकों से लेकर सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन तक सभी केटेगरी मे PNB का रिटर्न अधिक है।

निवेश करते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें

समय से पहले पैसा निकालने पर कुछ एफ पर जुर्माना लगता है। यदि आप 3 साल की एफडी में निवेश कर रहे हैं तो आपकी पहली प्राथमिकता अधिकतम रिटर्न पाना है। ऐसे में एसबीआई या पीएनबी की एफडी आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

गिरावट के बीच कहां निवेश करने पर मिलेगा शानदार मुनाफा? जानिए एक्सपर्ट्स के जवाब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।