SBI Credit Card से पेमेंट करना आज से होगा महंगा, स्कूल फीस पेमेंट-वॉलेट लोड पर देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

SBI Credit Card: अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज यानी 1 नवंबर 2025 से SBI Card ने अपने चार्ज और फीस स्ट्रक्चर में बदलाव कर दिया है

अपडेटेड Nov 01, 2025 पर 7:45 AM
Story continues below Advertisement
SBI Credit Card: अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है।

SBI Credit Card: अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज यानी 1 नवंबर 2025 से SBI Card ने अपने चार्ज और फीस स्ट्रक्चर में बदलाव कर दिया है। अब एजुकेशन से जुड़ी पेमेंट्स और डिजिटल वॉलेट में पैसे डालने पर एक्स्ट्रा 1% चार्ज देना होगा।

एजुकेशन पेमेंट पर लगेगा 1% चार्ज

अगर आप अपने SBI क्रेडिट कार्ड से स्कूल या कॉलेज की फीस Paytm, PhonePe, Razorpay या अन्य थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए भरते हैं, तो अब उस पर 1% ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा। हालांकि, अगर आप फीस सीधे स्कूल या कॉलेज की वेबसाइट या उनके POS मशीन से भरते हैं, तो कोई एक्स्ट्रा शुल्क नहीं देना होगा। यानी अब एजुकेशन पेमेंट के लिए प्लेटफॉर्म चुनने में सावधानी रखनी होगी।


वॉलेट में पैसे डालने पर भी देना होगा चार्ज

नए नियम के अनुसार, अगर आप Paytm Wallet, Amazon Pay, Mobikwik जैसे किसी भी डिजिटल वॉलेट में 1,000 रुपये से ज्यादा रकम डालते हैं, तो आपको 1% का चार्ज देना होगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आप 2,000 रुपये वॉलेट में डालते हैं, तो 20 रुपये चार्ज कट जाएगा और आपके वॉलेट में केवल 1,980 रुपये ही जुड़ेंगे।

SBI कार्ड के अन्य चार्ज

कैश पेमेंट फीस: अगर आप बिल का भुगतान कैश में करते हैं, तो 250 रुपये का चार्ज लगेगा।

पेमेंट डिशऑनर फीस: अगर आपका पेमेंट फेल होता है या बाउंस हो जाता है, तो पेमेंट अमाउंट का 2% या कम से कम 500 रुपये चार्ज लगेगा (जो भी ज्यादा हो)।

चेक पेमेंट फीस: चेक से पेमेंट करने पर अब 200 रुपये का शुल्क देना होगा।

कैश एडवांस फीस: ATM से कैश निकालने पर ट्रांजेक्शन अमाउंट का 2.5% या 500 रुपये जो भी ज्यादा हो देना होगा। यह नियम भारत और विदेश दोनों जगह लागू रहेगा।

कार्ड रिप्लेसमेंट फीस: नॉरमल कार्ड के लिए 100 रुपये से 250 रुपये तक, जबकि प्रीमियम Aurum कार्ड के लिए 1,500 रुपये तक का चार्ज देना होगा।

Bank Holiday: कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये क्या है कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।