Get App

SBI, HDFC, ICICI और यस बैंक... जानिए 7 दिन से लेकर 10 साल की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

FD Interest Rates: SBI, HDFC और ICICI बैंक की 7 दिन से 10 साल तक की FD पर ताजा ब्याज दरें सामने आ गई हैं। जानिए आम ग्राहकों और सीनियर सिटीजन को कहां मिल रहा है ज्यादा रिटर्न और किस अवधि में है बेहतर मौका।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 4:59 PM
SBI, HDFC, ICICI और यस बैंक... जानिए 7 दिन से लेकर 10 साल की FD पर कितना मिलेगा ब्याज
यस बैंक सीनियर सिटीजन को 3 साल से ज्यादा और 5 साल तक की FD पर अधिकतम 7.75% ब्याज दे रहा है।

FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉडिट यानी FD उन लोगों के लिए एक सीधा और सुरक्षित निवेश तरीका है, जो बिना ज्यादा जोखिम लिए तय और स्थिर रिटर्न चाहते हैं। सेविंग अकाउंट में पैसा रखने पर जितना ब्याज मिलता है, उससे ज्यादा आम तौर पर FD में मिलता है। इसमें आप एक तय रकम को बैंक में एक निश्चित समय के लिए जमा करते हैं और उस पर पहले से तय ब्याज दर मिलती है। अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक हो सकती है। मैच्योरिटी पर आप पैसा निकाल सकते हैं या फिर नई FD में बदल सकते हैं।

FD खास तौर पर तब काम आती है जब आप किसी लक्ष्य के लिए बचत कर रहे हों, जैसे बच्चों की पढ़ाई, शादी या घर खरीदना। कई बैंक ऐसी सुविधा भी देते हैं जिसमें हर महीने आपके खाते से तय रकम अपने आप कटकर FD में जमा हो जाती है।

निवेश से पहले अलग अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। आम तौर पर मिड टर्म यानी 1 से 3 साल की FD पर ज्यादा ब्याज मिलता है। सीनियर सिटीजन यानी 60 साल से ऊपर के लोगों को आम ग्राहकों से ज्यादा ब्याज दिया जाता है। अब देखते हैं देश के बड़े बैंकों की ताजा FD दरें।

State Bank of India (SBI)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें