देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक लेकर आया SBI स्पेशल FD, मिलेगा 7.75% का ब्याज

SBI Special FD: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशल एफडी की शुरुआत की है। एसबीआई की इस नई योजना का नाम ‘अमृत वृष्टि’ है। यह एक एफडी योजना है जो ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रही है

अपडेटेड Jul 16, 2024 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
SBI Home Loan Rate: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के करोड़ो ग्राहकों को झटका दिया है।

SBI Special FD: देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशल एफडी की शुरुआत की है। एसबीआई की इस नई योजना का नाम ‘अमृत वृष्टि’ है। यह एक एफडी योजना है जो ज्यादा ब्याज दर ऑफर कर रही है। घरेलू और अनिवासी भारतीय दोनों ग्राहकों को ये ए प्रदान करती है। नई योजना 15 जुलाई 2024 से लागू हो चुकी है।

एसबीआई अमृत वृष्टि - ब्याज दर क्या है?

अमृत वृष्टि योजना 444 दिनों की जमा राशि पर 7.25% का सालाना ब्याज दर ऑफर कर रही है। इसके अलावा, SBI सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त 0.50% का ब्याज भी देगा। सीनियर सिटीजन को अधिकतम ब्याज मिल रहा है। ये स्पेशल एफडी बैंक ब्रांच, इंटरनेट बैंकिंग और योनो चैनल के माध्यम से बुक की जा सकती है। इस एफडी में अधिकतम 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर सकते हैं।


एसबीआई अमृत वृष्टि: कब तक कर सकते हैं निवेश?

पीरियड - 15 जुलाई 2024 से 31 मार्च 2025 तक।

एसबीआई अमृत वृष्टि के लिए जमा की पीरियड

444 दिन

ब्याज का पेमेंट

स्पेशल एफीड में ब्याज मासिक, तिमाही, छमहाई और सालाना जमा किया जाता है। बैंक ब्याज को टीडीएस को घटाकर, ग्राहक के खाते में जमा कर देता है।

एसबीआई अमृत वृष्टि के लिए समय से पहले निकालने का तरीका?

5 लाख रुपये तक की एफडी को समय से पहले निकालने पर 0.50 फीसदी का चार्ज देना होगा। वहीं, 5 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 1 फीसदी का चार्ज चुकाना होगा।

एसबीआई अमृत कलश

बैंक ने इससे पहले अमृत कलश नामक एक ऐसा दूसरा प्रोडक्ट भी है। बैंक इस एफडी पर 400 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.60% ब्याज दिया जा रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया करोड़ों ग्राहकों को तोहफा! 15 दिन की FD पर मिलेगा 6% का ब्याज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।