SBI Alert: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने करोडों ग्राहकों को अलर्ट किया है। SBI बैंक ने कहा कि ग्राहकों को कई फर्जी मैसेज मिलने के बारे में अलर्ट किया है। ग्राहकों को फर्जी रिवॉर्ड पॉइंट रिडेम्पशन नोटिफिकेशन के बारे में आगाह किया जा रहा है। एसबीआई अपने ग्राहकों को अलग बैंकिंग चैनलों के माध्यम से किए जाने वाले नियमित ट्रांजेक्शन के लिए कॉर्पोरेट लॉयल्टी प्रोग्राम के लिए में पॉइंट देता है। हर एक प्वाइंट की वैल्यू 25 पैसे के बराबर होती है। कई यूजर्स अपने प्वाइंट्स को महीनों तक इस्तेमाल नहीं कर पाते। इस बचे बैलेंस का इस्तेमाल हैकर्स अपने फायदे के लिए उठा सकते हैं। बैंक की ओर से ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे SMS या व्हाट्सएप के जरिये भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई एप्लिकेशन या फाइल डाउनलोड करें।
