Get App

SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! होम लोन की EMI हो जाएगी कम

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। एसबीआई ने होम लोन और कार लोन से जुड़ी दरों को घटा दिया है। इससे पुराने होम लोन की EMI या टेन्योर कम हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2025 पर 1:43 PM
SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा! होम लोन की EMI हो जाएगी कम
SBI के इस कदम से आने वाले समय में EMI में राहत मिल सकती है।

SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को राहत दी है। एसबीआई ने होम लोन और कार लोन से जुड़ी दरों को घटा दिया है। इससे पुराने होम लोन की EMI या टेन्योर कम हो सकता है। नया होम लोन लेना पहले से सस्ता होगा। अगर आपने SBI से होम लोन या कोई फ्लोटिंग रेट लोन लिया है, तो अब आपको राहत मिलेगी। एसबीआई ने MCLR को 0.25 फीसदी तक घटा दिया है। ये नई दरें आज 15 जुलाई 2025 से लागू हो गई है।

SBI MCLR जुलाई 2025 में कितना है?

MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लैंडिंग रेट में इस बार 0.25 फीसदी की कटौती कर दी है।

ओवरनाइट और 1 महीने की MCLR: 7.95% हो गया है। ये पहले 8.20 फीसदी था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें