Get App

SBI के ग्राहक तुरंत जाएं बैंक, सबसे पहले निपटाएं अपना ये काम, एग्रीमेंट करें साइन, देर करने पर फंस जाएंगे आप

SBI: अगर आपका भी SBI बैंक की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइज जरूर कर दें। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2023 पर 4:53 PM
SBI के ग्राहक तुरंत जाएं बैंक, सबसे पहले निपटाएं अपना ये काम, एग्रीमेंट करें साइन, देर करने पर फंस जाएंगे आप
आपका भी SBI बैंक की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइज जरूर कर दें।

SBI: भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए अपने नियम बदल दिए हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश का पालन करने के लिए SBI ने सभी लॉकर धारकों को अपनी एसबीआई की बैंक ब्रांच में जाकर नए लॉकर समझौते पर साइन करने की सलाह दी है। ये काम बैंक को 30 सितंबर तक पूरा करना है। अगर आपका भी SBI बैंक की किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइज जरूर कर दें। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

SBI ने ग्राहकों को दिया निर्देश – 30 सितंबर से पहले जरूर जाएं बैंक ब्रांच

एसबीआई के मुताबिक बैंक ने ग्राहक के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। इस नए बैंक लॉकर कॉन्ट्रेक्ट पर लॉकर लेने वाले ग्राहकों को साइन करना जरूरी है। बैंक अपने ग्राहकों को SMS और ईमेल के जरिये भी बैंक जानें के लिए बोल रहा है। वह अपनी बैंक लॉकर ब्रांच में जाएं और अपने नए एग्रीमेंट पर साइन कर दें।

31 दिसंबर तक सभी बैंकों को पूरा करना है ये काम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें