SBI Vs HDFC Vs PNB: देश में निवेश करने के लिए ज्यादातर लोगों का भरोसा FD पर अधिक होता है। यहां आपको देश के तीन बड़े बैंकों की गिनती में शामिल SBI, PNB और HDFC बैंक की FD रेट्स के बारे में बता रहे हैं। पिछले साल से जब ब्याज दरें बढ़ने लगीं, तब से एफडी ब्याज दरों में अधिक रिटर्न बीते सालों की तुलना में अधिक मिल रहा है। एचडीएफसी और पीएनबी बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। एसबीआई सालाना 7.50 फीसदी तक ब्याज दे रहा है। ये दोनों बैंक FD पर इतना ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
