Get App

Cryptocurrency : Shiba Inu में 32% की शानदार रैली, फिर टॉप 15 क्रिप्टोकरेंसी में पहुंची

रैली के दम पर शिबा इनू (Shiba Inu) का मार्केट कैप 15.5 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, इसके साथ क्रिप्टोकरेंसी एक बार फिर से मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 15 क्रिप्टो में पहुंच गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 07, 2022 पर 4:24 PM
Cryptocurrency : Shiba Inu में 32% की शानदार रैली, फिर टॉप 15 क्रिप्टोकरेंसी में पहुंची
कम कीमत और कभी खत्म न होने वाली आपूर्ति जैसी वजहों के चलते Shiba Inu हमेशा से ही खुदरा निवेशकों की पसंदीदा रही है

Shiba Inu : कम कीमत और कभी खत्म न होने वाली आपूर्ति जैसी वजहों के चलते मेमेकॉइन (memecoins) हमेशा से ही खुदरा निवेशकों के पसंदीदा रहे हैं और यही वजह है कि शिबा इनू (Shiba Inu)  यानी एसएचआईबी (SHIB) उनकी आंखों का तारा बनी हुई है।

फिर टॉप 15 क्रिप्टो में पहुंची शिबा इनू

डॉग बेस्ड मेमेकॉइन में पिछले 24 घंटों के दौरान 32 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई और यह 0.00002239 डॉलर से बढ़कर 0.00002945 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। इस रैली के दम पर शिबा इनू (Shiba Inu) का मार्केट कैप 15.5 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही यह क्रिप्टोकरेंसी एक बार फिर से मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 15 क्रिप्टो में पहुंच गई।

शिबा इनू (Shiba Inu) में आई इस रैली को वॉल्यूम के लिहाज से भी सपोर्ट मिला जो पिछले 24 घंटों में 250 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान 2.7 अरब डॉलर के एसएचआईबी (SHIB) टोकन्स में सौदे हुए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें