Get App

ये स्पेशल FD दे रही है 9.15% का ब्याज, ग्राहकों को पास बड़ी कमाई का मौका

Shriram Finance Limited FD Rates: श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (SFL) भारत की सबसे बड़ी रिटेल एनबीएफसी (NBFC) ने खास योजना लॉन्च की है। NBFC ने जुबली डिपॉजिट (Shriram Unnati Deposits) के तहत एक स्पेशल Fixed Deposit की शुरूआत की है। ये समूह के गोल्डन जयंती समारोह के अवसर पर लॉन्च की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 06, 2023 पर 12:17 PM
ये स्पेशल FD दे रही है 9.15% का ब्याज, ग्राहकों को पास बड़ी कमाई का मौका
श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड महिला निवेशकों को सालाना 0.10 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।

Shriram Finance Limited FD Rates: श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (SFL) भारत की सबसे बड़ी रिटेल एनबीएफसी (NBFC) ने खास योजना लॉन्च की है। NBFC ने जुबली डिपॉजिट (Shriram Unnati Deposits) के तहत एक स्पेशल Fixed Deposit की शुरूआत की है। ये समूह के गोल्डन जयंती समारोह के अवसर पर लॉन्च की गई है। एफडी योजना के तहत निवेशक को 9.15 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। ये नई दरें 5 अप्रैल 2023 से लागू हो गई है। श्रीराम फाइनेंस ने कहा कि कंपनी ये ब्याज 50 महीने के पीरियड वाली नई और रिन्यूअल वाली एफडी पर दे रही है।

इन निवेशकों को मिलेगा ज्यादा ब्याज

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड महिला निवेशकों को सालाना 0.10 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत प्रति वर्ष का अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। सीनियर सिटीजन महिला निवेशक को 0.60 सालाना ब्याज मिलेगा। इन एफडी में ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से निवेश कर सकते हैं।

श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड (SFL) भारत की सबसे बड़ी रिटेल एनबीएफसी (NBFC) ने खास योजना लॉन्च की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें