श्रीराम फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को किया रिवाइज, 2 मई 2025 से होंगी नई दरें लागू

FD Rates: श्रीराम फाइनेंस ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) प्लान्स की ब्याज दरों में रिवीजन किया है। ये नई दरें 2 मई 2025 से लागू होंगी और 10 करोड़ रुपये तक की नई और रिन्यू की गई एफडी पर लागू होंगी। नई दरों के अनुसार सबसे ज्यादा इफेक्टिव यील्ड 60 महीने की एफडी पर मिल रही है, जो कि 9.93% है

अपडेटेड Apr 24, 2025 पर 2:26 PM
FD Rates: श्रीराम फाइनेंस ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) प्लान्स की ब्याज दरों में रिवीजन किया है।

FD Rates: श्रीराम फाइनेंस ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) प्लान्स की ब्याज दरों में रिवीजन किया है। ये नई दरें 2 मई 2025 से लागू होंगी। ये 10 करोड़ रुपये तक की नई और रिन्यू की गई एफडी पर लागू होंगी। नई दरों के अनुसार सबसे ज्यादा इफेक्टिव यील्ड 60 महीने की एफडी पर मिल रही है, जो कि 9.93% है। यानी अगर कोई ग्राहक 5,000 रुपये जमा करता है, तो 60 महीने बाद उसे 7,482 रुपये मिलेंगे।

श्रीराम फाइनेंस की एफडी पर रेट्स

15 महीने की डिजिटल एफडी पर 7.90% की दर से ब्याज मिलेगा, जिसकी इफेक्टिव यील्ड 7.98% होगी। इसी तरह, 18 महीने की एफडी पर 7.80% की दर से ब्याज और 7.95% इफेक्टिव यील्ड मिलेगी। 24 महीने की एफडी पर 7.90% की दर से ब्याज और 8.21% यील्ड, 36 महीने पर 8.40% की दर और 9.12% यील्ड और 50 महीने की एफडी पर 8.40% ब्याज के साथ 9.58% इफेक्टिव यील्ड मिल रही है।


सीनियर सिटीजन को ज्यादा मिलेगा इंटरेस्ट

सीनियर सिटिजन को हर पीरियड पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा। वहीं, महिलाओं को 0.10% की अतिरिक्त दर दी जाएगी। यदि कोई ग्राहक अपनी एफडी का रिन्युअल कराता है, तो उसे भी 0.25% ज्यादा ब्याज का फायदा मिलेगा।

कितना कर सकते हैं निवेश

एफडी में निवेश करने के लिए 5000 रुपये न्यूनतम अमाउंट है। इसके बाद 1000 रुपये के मल्टीपल में जमा कर सकते हैं। श्रीराम फाइनेंस की एफडी को [ICRA]AA+ (Stable) और IND AA+/Stable रेटिंग मिली हुई है। ये रेटिंग बताती है कि इसमें पैसा लगाना कितना जोखिम भरा है या नहीं।

श्रीराम फाइनेंस देश की सबसे बड़ी रिटेल एसेट फाइनेंस कंपनियों में से एक है। इसके पास 2.54 रुपये लाख करोड़ से अधिक की एसेट्स अंडर मैनेजमेंट हैं। कंपनी के पास 3,196 शाखाएं और 94 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं, जिन्हें 79,000 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। अगर आप एक सुरक्षित और अच्छा रिटर्न देने वाला निवेश विकल्प तलाश रहे हैं, तो श्रीराम फाइनेंस की यह नई एफडी योजना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।

आपके UPI से पत्नी और बच्चे भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें कैसे कर सकते हैं परिवार को एड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।