Silver Rate Today: चांदी के भाव में आई तेजी, आज 3 नवंबर को 2000 रुपये महंगा हुआ सिल्वर

Silver Rate Today: आज सोमवार 3 नवंबर को चांदी के भाव में 2000 रुपये की तेजी आई है। लगातार आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। बीते 15 दिनों में सोने का भाव करीबन 50000 रुपये तक कम हुआ है लेकिन आज गिरावट के पैटर्न टूट गया है

अपडेटेड Nov 03, 2025 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate Today: 3 नवंबर का चांदी का रेट।

Silver Rate Today: आज सोमवार 3 नवंबर को चांदी के भाव में 2000 रुपये की तेजी आई है। लगातार आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। बीते 15 दिनों में सोने का भाव करीबन 50000 रुपये तक कम हुआ है लेकिन आज गिरावट के पैटर्न टूट गया है। सोमवार 1 नवंबर 2025 को दिल्ली में चांदी का भाव 1,54,000 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव 1,68,000 रुपये पर है।

त्योहारों के समय लोगों ने खूब सोना और चांदी खरीदी थी, लेकिन अब खरीदारी का दौर थमने से इनकी मांग थोड़ी कम हो गई है। इसी वजह से सोने और चांदी के दामों में थोड़ी गिरावट आई । इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच चल रही आर्थिक बातचीत में सुधार ने भी बाजार को थोड़ा स्थिर किया है। निवेशक इस समय दूसरे निवेश विकल्पों की तरफ ध्यान दे रहे हैं, जिससे कीमती मेटल की खरीद कुछ समय के लिए धीमी हो गई है।

देश के राज्यों में चांदी का रेट


आज 3 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,54,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,68,000 रुपये पर है। दिल्ली और चेन्नई दोनों राज्यों में चांदी के भाव में करीब 14,000 रुपये का फर्क है। आज चांदी का भाव कल के भाव पर ही कारोबार कर रहा है।

1 किलोग्राम चांदी का रेट - सोमवार 3 नवंबर 2025

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,54,000
मुंबई 1,54,000
अहमदाबाद 1,54,000
चेन्नई 1,68,000
कोलकाता 1,54,000
गुरुग्राम 1,54,000
लखनऊ 1,54,000
बेंगलुरु 1,54,000
जयपुर 1,54,000
पटना 1,54,000
भुवनेश्वर 1,54,000
हैदराबाद 1,68,000

इंडस्ट्री में चांदी की बढ़ती डिमांड

आज के समय में चांदी की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। पहले इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों और बर्तनों में होता था, लेकिन अब यह मोबाइल, कंप्यूटर चिप्स, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर पैनल जैसे लेटेस्ट इक्विपमेंट में भी काम आती है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। अब करीब 60 से 70 फीसदी चांदी इंडस्ट्री में इस्तेमाल हो रही है, इसलिए आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं।

Gold Price Today: सोना फिर लुढ़का, चांदी में भी गिरावट; चेक करें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।