Silver Price Today: कल की जोरदार उछाल के बाद आज गुरुवार 23 जुलाई को चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। वहीं एमसीएक्स पर चांदी की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है । MCX सिल्वर सितंबर फ़्यूचर्स सुबह 9:05 बजे के आसपास 0.23% गिरकर ₹2,26,474 प्रति किलोग्राम पर थे।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,25,460 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।से में अगर आप चांदी खरीदने की या फिर उसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शहर का रेट जरूर चेक कर लें।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
मजबूत वैश्विक रुख के बीच पिछले दिन बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 2,478 रुपये की तेजी के साथ 2,26,257 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,478 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,26,257 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.58 डॉलर प्रति औंस हो गयी।
बढ़ते जियोपॉलिटिकल रिस्क के बीच, इन्वेस्टर्स अगले हफ़्ते US फेडरल रिज़र्व के मॉनेटरी पॉलिसी के फ़ैसले का इंतज़ार कर रहे हैं। उम्मीद है कि फेड 29 जुलाई को रेट्स में कोई बदलाव नहीं करेगा, लेकिन इस साल रेट में बढ़ोतरी की उम्मीदें मज़बूत बनी हुई हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।