Silver Price Today: लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई चांदी, जानिये 18 नवंबर का रेट

Silver Price Today: मंगलवार 18 नवंबर को चांदी सस्ती हुई है। कल की तुलना में चांदी का रेट 2000 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली में चांदी का रेट 1,66,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में चांदी का रेट 1,72,900 रुपये पर आ गया है

अपडेटेड Nov 18, 2025 पर 9:36 AM
Story continues below Advertisement
Silver Rate on 18 November 2025: चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है।

Silver Price Today: मंगलवार 18 नवंबर को चांदी सस्ती हुई है। कल की तुलना में चांदी का रेट 2000 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली में चांदी का रेट 1,66,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में चांदी का रेट 1,72,900 रुपये पर आ गया है। चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है।

चांदी के दाम में गिरावट 

उत्तर भारत के कई बड़े शहरों यूपी, बिहार, दिल्ली के साथ-साथ मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में चांदी के दाम हाल ही में कमजोर हुए हैं। कुछ हफ्ते पहले तक जहां चेन्नई में चांदी करीब 2,06,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी और दिल्ली में लगभग 1,98,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, वहीं अब कीमतें अपने पीक से काफी नीचे फिसल चुकी हैं। बाजार जानकारों का मानना है कि फिलहाल दबाव जरूर दिख रहा है, लेकिन जैसे-जैसे शादी-विवाह का सीजन नजदीक आएगा, घरेलू मांग बढ़ेगी और चांदी के रेट दोबारा ऊपर जाने की पूरी संभावना बन सकती है।


दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में चांदी का रेट

आज मंगलवार 18 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,66,900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,72,900 रुपये पर है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत में चांदी का दाम 6000 रुपये तक का है।

मंगलवार 18 नवंबर 2025 को चांदी का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,66,900
मुंबई 1,66,900
अहमदाबाद 1,66,900
चेन्नई 1,72,900
कोलकाता 1,66,900
गुरुग्राम 1,66,900
लखनऊ 1,66,900
बेंगलुरु 1,66,900
जयपुर 1,66,900
पटना 1,66,900
भुवनेश्वर 1,66,900
हैदराबाद 1,72,900

इंडस्ट्री में बढ़ रही है चांदी की डिमांड

चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है, क्योंकि अब यह सिर्फ गहनों और पूजा के प्रोडक्ट में ही नहीं, बल्कि मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सोलर पैनल बनाने में भी इस्तेमाल होने लगा है। तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ चांदी की खपत तेजी से बढ़ी है, जिसका असर इसकी कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। पिछले एक साल में चांदी के दाम तेजी से ऊपर गए हैं। अगर आने वाले समय में मांग इसी तरह बढ़ती रही, तो कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।

Gold Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन चमका गोल्ड, चांदी ने नहीं दिया साथ, 10 बड़े शहरों में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।