Get App

Silver Rate Today: चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3 लाख रुपये के पार सिल्वर, चेक करें अपने शहर का रेट

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना लिया है। 19 जनवरी की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $94.36 प्रति औंस तक पहुंच गई। यह तेजी दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण देखने को मिली। चांदी का भाव लोकल बुलियन मार्केट में 3,10,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है।

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 11:34 AM
Silver Rate Today: चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3 लाख रुपये के पार सिल्वर, चेक करें अपने शहर का रेट
Silver Rate Today: चांदी का भाव 3 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है।

Silver Rate Today: चांदी की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना लिया है। आज 19 जनवरी की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी $94.36 प्रति औंस तक पहुंच गई। यह तेजी दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और सुरक्षित निवेश की मांग के कारण देखने को मिली। हालांकि ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें थोड़ी गिरावट भी आई और कीमत फिसलकर $93.03 प्रति औंस पर आ गई। लेकिन इसके बावजूद यह पिछले बंद भाव से करीब 5% ज्यादा रही। चांदी का भाव लोकल बुलियन मार्केट में 3,10,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है।

बीते कुछ दिनों से चांदी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इससे पहले 15 जनवरी को चांदी $93.70 के स्तर तक पहुंची थी, जिसे अब पार कर लिया गया है। इससे साफ हो गया है कि निवेशकों की नजर इस समय चांदी पर टिकी हुई है।

घरेलू बाजार की बात करें तो MCX पर 19 जनवरी को चांदी 2,99,482 रुपये प्रति किलो पर खुली। यह पिछले सत्र के मुकाबले करीब 3.8% की तेजी है। 15 जनवरी को MCX पर चांदी का भाव 2,92,960 रुपये प्रति किलो तक गया था, जिसे अब पीछे छोड़ दिया गया है।

आज 8 जनवरी 2026 भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें