Silver Price Today: चांदी में फिर तेजी की वापसी, आज फिर ₹6000 चढ़ गए भाव, जानिए आपके शहर में 1 किलो का क्या है रेट

Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार तक चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी की वापसी हुई। 27 नवंबर की सुबह कई शहरों में भाव में बढ़ोतरी है। दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹170 प्रति ग्राम और ₹1,70,000 प्रति किलोग्राम है।

अपडेटेड Nov 27, 2026 पर 10:35 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.93% बढ़कर यानी 5737 रुपये तेजी के साथ 1,51,580 रुपये प्रति किलो हो गया।

Silver Price Today: इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार तक चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी की वापसी हुई। 27 नवंबर की सुबह कई शहरों में भाव में बढ़ोतरी है। दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹170 प्रति ग्राम और ₹1,70,000 प्रति किलोग्राम है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 4.18% बढ़कर यानी 6,115 रुपये तेजी के साथ 1,51,980 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,45,843 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,52,430 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार यूएस कॉमेक्स में 43.36 डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडिया बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी 1,47,347 रुपये किलो हो गई।

वैश्विक बाजार में चढ़ीं कीमतें


आज यानी शुक्रवार 27 नवंबर को Comex पर सोने-चांदी के दाम में उछाल देखा गया है। Comex पर सोने में 2.15% तक की तेजी आई (Gold Price on Comex) और यह 3624.50 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 8.28% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 43.375 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 27 नवंबर को अन्य शहरों में चांदी का ताजा भाव इस प्रकार है

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 1,70,000
मुंबई 1,70,000
अहमदाबाद 1,70,000
चेन्नई 1,70,000
कोलकाता 1,70,000
हैदराबाद 1,70,000
जयपुर 1,70,000
भोपाल 1,70,000
लखनऊ 1,70,000
तिरुवनंतपुरम 1,70,000

अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने का अनुमान

अमेरिका में महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ने से फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट बढ़ाने की उम्मीद बढ़ी है। इसका असर सोने पर पड़ा है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 21.57 डॉलर यानी करीब 1 फीसदी गिरकर 3,567.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी मामूली कमजोरी के साथ 41.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Silver price today: चांदी हुई महंगी, ₹5600 के करीब चढ़े दाम, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में अब क्या है ताजा भाव

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।