Silver Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों कीमती मेटल रिकॉर्ड स्तर के आसपास कारोबार करती दिखीं। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर अमेरिकी डॉलर ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर मोड़ा, जिसका सीधा फायदा सोने-चांदी को मिला। देशके घरेलू बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का भाव 3,30,000 रुपये प्रति किलो रहा। वहीं, दिल्ली में चांदी का भाव 1,15,000 रुपये रहा।
