Silver Price Today: आज पूरा देश क्रिसमस का त्योहार मना रहा है। क्रिसमस के दिन चांदी महंगी हुई है। बीते 4 दिनों में चांदी का भाव 20000 रुपये तक चढ़ गया है। आज चांदी 1000 रुपये महंगी हुई है। चांदी का दाम दिल्ली में 2,34,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,45,000 रुपये पर पहुंच गया है। यहां जानिये देश के बड़े शहरों में 25 दिसंबर 2025 को चांदी का भाव क्या रहा।
