Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.08% घटकर यानी 149 रुपये की गिरावट के साथ 2,25,606 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,25,755 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,25,950 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
औद्योगिक मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव, ये सभी घरेलू स्तर पर चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। स्थानीय बाज़ार की स्थितियों के आधार पर अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।
आइए 12 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं
चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, अमेरिकी डॉलर की चाल और रुपये की स्थिति का असर पड़ सकता है। हालिया गिरावट के बाद आई तेजी से बाजार में सुधार के संकेत मिले हैं, लेकिन कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। निवेशकों को चांदी में खरीदारी या निवेश का फैसला लेने से पहले घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय कीमतों के रुझान पर नजर रखनी चाहिए।
बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्पॉट सिल्वर के डेली चार्ट से पता चलता है कि कीमत एक ट्रायंगल पैटर्न के अंदर ट्रेड कर रही है। सिल्वर मार्केट में हालिया उछाल ट्रायंगल के सपोर्ट से आया है। कीमत अब $64 के आस-पास 50-दिन के SMA की ओर बढ़ रही है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।