Get App

Silver Price Today: धनतेरस से पहले फिर लुढ़के दाम, जानें आपके अपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: धनतेरस से पहले ही चांदी की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिल रही है। 28 अक्टूबर को कीमतें 2 लाख रुपये से नीचे आ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.63% घटकर यानी 1241 रुपये गिरावट आई

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 9:58 AM
Silver Price Today: धनतेरस से पहले फिर लुढ़के दाम, जानें आपके अपने शहर का ताजा भाव
धनतेरस से पहले ही चांदी की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिल रही है

Silver Price Today: धनतेरस से पहले ही चांदी की कीमतों में भारी दबाव देखने को मिल रही है। 28 अक्टूबर को कीमतें 2 लाख रुपये से नीचे आ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.63% घटकर यानी 1241 रुपये गिरावट के साथ 1,95,476 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,96,717 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,96,100 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 54.11 डॉलर प्रति औंस हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत सभी टैक्स समेत 1.98 लाख रुपये प्रति किलो रह गई है। यह 10 महीने का सबसे निचला स्तर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,20,000 रुपये प्रति किलो पर है

चांदी में 4000 रुपये की बड़ी गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 4,000 रुपये गिरकर 1.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक यह चांदी का 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। सोमवार को चांदी की कीमतें दिल्ली सर्राफा बाजार में 2.02 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 2025 में 16 सितंबर को चांदी का भाव 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें