Get App

Silver Price Today: फिर फिसली चांदी, ₹1.93 के नीचे आए दाम, जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव

Silver Price Today: करवा चौथ के दिन आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। दो दिन टूटने के बाद चांदी लगातार पांच दिन स्थिर रहे और फिर आज यह फिसल गई

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 10:07 AM
Silver Price Today: फिर फिसली चांदी, ₹1.93 के नीचे आए दाम, जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव
Silver Rate Today : मुंबई में आज चांदी का भाव ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के स्तर ₹2,20,000 के मुकाबले आज यहां ₹100 की नरमी देखी गई है।

Silver Price Today: करवा चौथ के दिन आज चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। दो दिन टूटने के बाद चांदी लगातार पांच दिन स्थिर रहे और फिर आज यह फिसल गई। दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹2,19,900 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। कल के भाव ₹2,20,000 की तुलना में आज यहां ₹100 की कमी दर्ज की गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.65% गिरकर यानी 1,258.00 रुपये टूटकर 1,93,060 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,94,325 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,94,990 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 53.69 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत 1.98 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2,20,000 रुपये प्रति किलो है,

जानें आज आपके शहर में क्या है चांदी का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें