Silver price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार 2 दिन से 2.27 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं मुंबई में 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर भाव है।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.65% लुढ़क कर यानी 1484 रुपये गिरावट के साथ 2,25,758 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,27,242 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,26,190 रुपये किलो हो गई।
इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम?
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.41% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4169.90 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.78% तक गिरे और ऐसे में कीमत 61.110 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि ज्वैलर्स बिल में मेकिंग चार्ज, टैक्स और GST जोड़ सकते हैं, जिससे आइटम की अंतिम कीमत बढ़ सकती है। आइए,7 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं
सोने और चांदी के लिए आगे क्या देखना है
बाजार जानकार का कहना है कि ट्रेडर्स आगे ब्याज दरें बढ़ने के संकेतों के लिए फेड की मीटिंग के मिनट्स (विवरण) पर नजर रखेंगे। अमेरिकी डॉलर के मज़बूत होने से इन धातुओं पर दबाव पड़ सकता है, जबकि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई की चिंता बनी रह सकती है। सोने के लिए मुख्य सपोर्ट लेवल $4,100 पर बना हुआ है। अगर यह लेवल टूटता है, तो कीमत $4,000 तक जा सकती है, लेकिन $4,300 से ऊपर रिकवरी होने पर आउटलुक बेहतर हो सकता है।
चांदी के लिए भी $60 पर ऐसी ही स्थिति है। अगर यह लेवल टूटता है, तो कीमत $55 तक जा सकती है। $72 की ओर वापसी के लिए खरीदारों को चांदी की कीमत $64 से ऊपर ले जानी होगी। जब तक दोनों धातुएं इन रेजिस्टेंस लेवल को पार नहीं कर लेतीं, तब तक इनके और गिरने का जोखिम बना रहेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।