Silver Rate Today: सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि ये टेंपरेरी करेक्शन है और आगे सोने-चांदी के भाव में गिरावट आएगी। आज चांदी का भाव 1000 रुपये तक कम हुआ है। हालांकि, कल सुबह सोने का भाव गिरावट के साथ खुला लेकिन बाद में तेजी आई थी। आज गुरुवार 30 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव 1,51,000 रुपये पर रहा। वहीं, चेन्नई में चांदी का भाव 1,65,000 रुपये पर रहा। ग्राहकों को बता दें कि बीते 10 दिनों में देश के ज्यादातर राज्यों में चांदी का रेट अपने पीक से करीब 50,000 रुपये तक गिर चुका है।
