Silver Price: चांदी की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर जुलाई वायदा चांदी 1,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम के पार निकल गई है। पिछले एक हफ्ते में चांदी में 7% की तेजी आई है और 2025 की शुरुआत से अब तक इसमें 21% तक की बढ़त देखी गई है। इतना ही नहीं, वैश्विक बाजार यानी COMEX पर चांदी 36 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई है, जो 2012 के बाद का उच्चतम स्तर है।
