Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे दिन फिर उछली चांदी, ₹2.39 पर भाव, खरीदारी से पहले जानें आपके अपने शहर का भाव

Silver Price Today: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशक अब यह भी देख रहे हैं कि महंगाई के आंकड़े, ब्याज दरों और सेंट्रल बैंकों की नीतियों पर क्या असर पड़ेगा। युद्ध और सोने की कीमत के बीच संबंध पहले जितना सीधा नहीं रहा है

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 10:21 AM
Silver Rate Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा सुबह 10 बजे 2242 रुपये की बढ़त के साथ 2,39,074 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में हफ्ते के दूसरे दिन भी तेजी जारी है। भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,40,340 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा सुबह 10 बजे 2242 रुपये की बढ़त के साथ 2,39,074 रुपये पर ट्रेड करती नजर आई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,36,867 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या है भाव

इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी गई है। सुबह करीब 9 बजे सोना comex पर 1.22% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4473.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.02 % चढ़कर 65.940 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


अब अगर आप ऐसे में सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने शहर के ताजा भाव जानने होंगे:

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलो चांदी
दिल्ली ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
मुंबई ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
कोलकाता ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
चेन्नई ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
पटना ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
लखनऊ ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
मेरठ ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
अयोध्या ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
कानपुर ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
गाजियाबाद ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
नोएडा ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
गुरुग्राम ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
चंडीगढ़ ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
जयपुर ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
लुधियाना ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
गुवाहाटी ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
इंदौर ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
अहमदाबाद ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
वडोदरा ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
सूरत ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
पुणे ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
नागपुर ₹2,360 ₹23,200 ₹2,36,000
नासिक ₹2,360 ₹23,200 ₹2,36,000
बैंगलोर ₹2,360 ₹23,200 ₹2,36,000
भुवनेश्वर ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
रायपुर ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000
हैदराबाद ₹2,360 ₹23,600 ₹2,36,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 1.09 फीसदी बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर वायदा 2,514 रुपये यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 2,33,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

वहीं इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का वायदा भाव 0.41 फीसदी बढ़कर 63.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों की तरफ से नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में तेजी को समर्थन मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख देखा गया।

इन फैक्टर्स पर रखें नजर

सोने को लंबे समय से संकट और युद्ध के समय सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है, लेकिन अब इसकी कीमत पर सिर्फ जियो-पॉलिटिकल टेंशन का असर नहीं पड़ रहा है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) की रिपोर्ट के मुताबिक, निवेशक अब यह भी देख रहे हैं कि महंगाई के आंकड़े, ब्याज दरों और सेंट्रल बैंकों की नीतियों पर क्या असर पड़ेगा। युद्ध और सोने की कीमत के बीच संबंध पहले जितना सीधा नहीं रहा है । रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में बढ़ती बॉन्ड यील्ड सोने के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बावजूद हाई बॉन्ड यील्ड ने सोने की तेजी पर दबाव डाला है।

कैसा है सोने का हाल

इस बीच सोने की कीमतों में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। 11 अगस्त को दिल्ली में 22K सोने की कीमत करीब ₹13,944 प्रति ग्राम है जबकि मुंबई और केरल में यह लगभग ₹13,929 प्रति ग्राम, जबकि चेन्नई में करीब ₹13,949 प्रति ग्राम है। यानी शहर के हिसाब से सोने के रेट में थोड़ा फर्क नजर आया है।

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोना फीका, दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में सबसे सस्ता बिक रहा यहां

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।