Silver Rate Today: चांदी में आया जबरदस्त उछाल, जानिये 5 जनवरी का सोने-चांदी का भाव

Silver Price Today: जनवरी की शुरुआत के साथ ही चांदी की कीमतों में तेज तेजी देखने को मिल रही है। 5 जनवरी को सुबह 7:42 बजे (IST) अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का स्पॉट प्राइस 75.34 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया, जो एक दिन में 3.69 प्रतिशत और एक हफ्ते में 4.19 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है

अपडेटेड Jan 05, 2026 पर 10:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Rate Today: जनवरी की शुरुआत के साथ ही चांदी की कीमतों में तेज तेजी देखने को मिल रही है।

Silver Price Today: जनवरी की शुरुआत के साथ ही चांदी की कीमतों में तेज तेजी देखने को मिल रही है। 5 जनवरी को सुबह 7:42 बजे (IST) अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का स्पॉट प्राइस 75.34 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया, जो एक दिन में 3.69 प्रतिशत और एक हफ्ते में 4.19 प्रतिशत की बढ़त को दिखाता है। यह उछाल ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने वेनेजुएला पर हालिया सैन्य हमला किए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इस तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने के साथ-साथ चांदी की मांग भी बढ़ी है।

घरेलू बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव सोमवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के लिए 2,46,198 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुले। यह कीमत पिछले बंद भाव 2,36,316 रुपये के मुकाबले 4.18 प्रतिशत ज्यादा है। गौरतलब है कि चांदी ने 29 दिसंबर 2025 को 2,54,174 रुपये प्रति किलोग्राम का अब तक का ऑल-टाइम हाई भी छुआ था।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक 2 जनवरी 2026 को शाम 6:30 बजे की दर के अनुसार 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,34,550 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था, जबकि 1 जनवरी को यह 2,29,150 रुपये प्रति किलोग्राम था। इससे साफ है कि नए साल की शुरुआत से ही चांदी की कीमतों में लगातार मजबूती बनी हुई है।


एक्सपर्ट के अनुसार जनवरी 2025 में 29.30 डॉलर यानी लगभग 87,300 रुपये के स्तर से लेकर दिसंबर 2025 में 71 डॉलर यानी करीब 2,35,920 रुपये तक पहुंचना, यानी 170 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी, चांदी के इतिहास की सबसे मजबूत तेजी में से एक मानी जा रही है। इस साल की शुरुआत में ही करीब 3 प्रतिशत की बढ़त इस बात का संकेत है कि निवेशकों का भरोसा अभी बना हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों में चांदी की कीमतों में ज्यादा अंतर नहीं दिख रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद में चांदी करीब 2,40,900 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही, जबकि चेन्नई, हैदराबाद और केरल में यह लगभग 2,56,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका-वेनेजुएला तनाव के बाद की स्थिति में कीमती मेटल की कीमतों में और मजबूती आ सकती है।

आज 5 जनवरी 2026 भारत के प्रमुख शहरों में चांदी के दाम

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
चेन्नई 2,56,900
मुंबई 2,40,900
दिल्ली 2,40,900
कोलकाता 2,40,900
बेंगलुरु 2,40,900
हैदराबाद 2,56,900
केरल 2,40,900
पुणे 2,40,900
अहमदाबाद 2,40,900

 

 999 शुद्धता वाली चांदी के हालिया दाम

तारीख कीमत (रुपये में)
1 जनवरी 2026 2,29,150
2 जनवरी 2026 2,34,550

(सोर्स: इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन – 1 जनवरी 2026, शाम 6:30 बजे का रेट)

क्या करना चाहिए निवेशको को?

हालिया गिरावट के बाद चांदी में वोलैटिलिटी ज्यादा बनी हुई है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, जबकि लॉन्ग टर्म निवेशक किसी भी बड़े फैसले से पहले सावधानी बरतें और जोखिम को समझकर ही कदम उठाएं।

Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, चांदी में गिरावट बरकरार; ये हैं नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।