Silver Rate Today: 7 जनवरी को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी COMEX पर रिकॉर्ड 82.585 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई और सुबह करीब 80.95 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही। चांदी में एक हफ्ते में करीब 14 प्रतिशत की बढ़त दिखी है। वैश्विक स्तर पर अमेरिका-वेनेजुएला के बीच बढ़े तनाव के बाद निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़े हैं, जिससे सोने-चांदी की मांग तेज हुई है।
