Silver Price Today: चांदी के भाव में आज गिरावट आई है। शुक्रवार 12 मार्च को चांदी का भाव 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,90,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज शुक्रवार 12 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के असर के बावजूद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी टकराव के चलते वैश्विक स्तर पर अनिश्चित माहौल होने के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन कहीं न कहीं सप्लाई ज्यादा और डिमांड की कमी का भी सामना कर रहे हैं।
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव 28 फरवरी 2026 को तब बढ़ा, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक कर दी। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इस घटनाक्रम के बाद से मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और इसका असर दुनिया के कई बाजारों पर पड़ रहा है।
अब इस टकराव को शुरू हुए 10 दिनों से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में एक्सपर्ट मानते हैं कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, क्योंकि वैश्विक हालात अभी भी अस्थिर बने हुए हैं।
शुक्रवार 13 मार्च को ये रहा चांदी का भाव