Get App

Silver Price Today: ऑल टाइम हाई पर चांदी, जानिये 23 जनवरी का सिल्वर रेट

Silver Rate Today: चांदी की कीमतें अपने अब तक के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी हैं। तो क्या यह चांदी खरीदने का सही समय है? एक्सपर्ट की राय है कि अभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कीमतों में और गिरावट आ सकती है। जानये 23 जनवरी का सिल्वर रेट

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 11:11 AM
Silver Price Today: ऑल टाइम हाई पर चांदी, जानिये 23 जनवरी का सिल्वर रेट
Silver Rate: चांदी की कीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड के आसपास बनी हुई हैं।

Silver Rate Today: चांदी की कीमतें एक बार फिर ऊपर की ओर बढ़ती दिख रही हैं। तो क्या यह चांदी खरीदने का सही समय है? एक्सपर्ट की राय है कि अभी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कीमतों में और गिरावट आ सकती है। अगर चांदी सपोर्ट लेवल पर टिकती है, तब ही गिरावट के समय ही खरीदना बेहतर है। 23 जनवरी की सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया। इसकी कीमत बढ़कर 98.98 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। यह पिछले बंद भाव से करीब 3 प्रतिशत ज्यादा है।

मुनाफावसूली के बाद अब बाजार में हलचल तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार से जुड़ी अनिश्चितता और इंडस्ट्रियल मांग के चलते चांदी निवेशकों के रडार पर बनी हुई है। जानकारों के मुताबिक इंडस्ट्री में बढ़ती मांग और वैश्विक हालात को लेकर चिंता ने चांदी को सहारा दिया है।

भारत में चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 22 जनवरी की शाम चांदी का भाव 2,99,711 रुपये प्रति किलो रहा। यह पिछले 24 घंटों में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है। एक दिन पहले यही कीमत 3.19 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी।

वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर चांदी ने मजबूती दिखाई। गुरुवार को चांदी 3,26,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। यह पिछले बंद भाव से करीब 2.5 प्रतिशत ज्यादा है। इससे पहले 21 जनवरी को MCX पर चांदी 3,35,521 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें