Silver Rate Today: 13 नवंबर को चांदी में आई मामूली तेजी, जानिये गुरुवार का सिल्वर रेट

Silver Price Today: चांदी में आज फिर तेजी रही लेकिन दाम में मामूली बढ़ोतरी आई। आज गुरुवार 13 नवंबर को चांदी का रेट 100 रुपये चढ़ा है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,62,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Nov 13, 2025 पर 10:28 AM
Silver Rate: आज 13 नवंबर को चांदी में मामूली तेजी रही।

Silver Price Today: चांदी में आज फिर तेजी रही लेकिन दाम में मामूली बढ़ोतरी आई। आज गुरुवार 13 नवंबर को चांदी का रेट 100 रुपये चढ़ा है। दिल्ली में चांदी का भाव 1,62,100 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। चेन्नई में चांदी का रेट 1,73,10 रुपये पर है। यहां जानें देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट बुधवार 12 नवंबर को कितना रहा।

आज चांदी में आई मामूली तेजी

घरेलू बाजार में आज चांदी के भाव हरे निशान में है। यूपी, बिहार, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद में चांदी के रेट में मामूली तेजी रही। चांदी का भाव प्रति किलोग्राम सिर्फ 100 रुपये चढ़ा है। चांदी का भाव अपने पीक रेट की तुलना में अभी भी 50,000 रुपये तक कम है। चेन्नई में पिछले महीने तक चांदी का दाम 2,06,000 रुपये प्रति किलोग्राम और दिल्ली में 1,98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया था लेकिन फिर इसमें गिरावट आना शुरू हो गई। लेकिन बीते तीन से चार दिनों में चांदी के भाव में फिर तेजी दिखने लगी है।


दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में चांदी का रेट

आज गुरुवार 13 नवंबर को दिल्ली में चांदी का रेट 1,62,100 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। चांदी का रेट कल की तुलना में 100 रुपये प्रति किलो चढ़ा है। चेन्नई और हैदराबाद में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,73,100 रुपये पर है। चेन्नई और अन्य दक्षिण भारत राज्यों में चांदी का भाव उत्तर भारत  के राज्यों की तुलना में ज्यादा रहता है। दोनों जगहों के चांदी के भाव में करीबन 11,000 रुपये का फर्क है।

गुरुवार 13 नवंबर 2025 को चांदी का रेट

शहर 1 किलोग्राम चांदी की कीमत रुपये में
दिल्ली 1,62,100
मुंबई 1,62,100
अहमदाबाद 1,62,100
चेन्नई 1,73,100
कोलकाता 1,62,100
गुरुग्राम 1,62,100
लखनऊ 1,62,100
बेंगलुरु 1,62,100
जयपुर 1,62,100
पटना 1,62,100
भुवनेश्वर 1,62,100
हैदराबाद 1,73,100

बढ़ी चांदी की डिमांड

चांदी की मांग इन दिनों तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि अब इसका इस्तेमाल सिर्फ गहनों या मूर्तियों तक सीमित नहीं रहा। मोबाइल फोन, कंप्यूटर चिप, इलेक्ट्रॉनिक सामान और सोलर पैनल बनाने में भी चांदी की जरूरत पड़ती है। इसी वजह से पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी हुई है, और आने वाले समय में इसकी कीमतें और बढ़ सकती हैं अगर मांग ऐसे ही बढ़ती रही।

Gold Rate Today In India: लगातार दूसरे दिन चमका गोल्ड, चांदी भी महंगी, 10 बड़े शहरों में अब ये है भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।