घर किराए पर लेना या खरीदना आज के युवा वर्ग के लिए सबसे जरूरी सवालों में से एक है। ज्यादातर सभी ये सोचते हैं कि क्या घर का मालिक होना एक जरूरत है? या किराए के घर में रहना ज्यादा सही है? आमतौर पर भारतीय समाज में घर खरीदना कई लोगों के लिए एक सपना और जरूरत दोनो हैं। मौजूदा समय में महंगाई और लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण एक बार फिर यह अहम सवाल खड़ा हो गया है, खासकर सिंगल वुमन के लिए..। सिंगल वुमन जिन्हें दूसरे शहरों में नौकरी के लिए जाना पड़ता है और वह तब अक्सर किराये पर या पीजी वगैरह में घर लेकर रहती है। ये सवाल उनके लिए ज्यादा मायने रखना है कि घर खरीदना या किराये पर लेना.. क्या सही है?
